उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेज़ और फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। उर्फी की एक एक अदा ऐसी है कि देखने वाले के मुंह से उफ्फ... ही निकलता है। हाल ही में उर्फी का जो लुक सामने आया है उसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। जी हां, उर्फी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी ने पिंक कलर का एक टॉप पहना हुआ है, और उसके नीचे व्हाइट पैंट पहनी हुई है। इस टॉप को लेकर ही उन्हें लोग ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह रेन सूट का कपड़ा है तो कुछ उस टॉप को पॉलिथीन से जोड़ रहे हैं। एक शख्स लिखता है कि उर्फी सही मायने में प्लास्टिक रिसाइकिल कर रही हैं।














