न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्फी जावेद ने बाबुलनाथ मंदिर में चेहरा छुपाकर किए दर्शन, घुटनों के बल चढ़ीं हर एक सीढ़ी

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में घुटनों के बल चढ़कर दर्शन किए। वीडियो में वह चेहरा ढककर सीढ़ियां चढ़ती नजर आईं, जिससे उनकी श्रद्धा और भक्ति का भाव साफ झलकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 2:56:16

उर्फी जावेद ने बाबुलनाथ मंदिर में चेहरा छुपाकर किए दर्शन, घुटनों के बल चढ़ीं हर एक सीढ़ी

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अनोखे फैशन सेंस और बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। चाहे ब्लेड से बनी ड्रेस हो या टिशू पेपर से डिजाइन किया गया आउटफिट, उर्फी की क्रिएटिविटी हर बार लोगों को हैरान कर देती है। कई फैन्स ने तो यहां तक कहा है कि उन्हें मेट गाला जैसे ग्लोबल फैशन इवेंट में देखा जाना चाहिए। हालांकि इस बार उर्फी अपनी ड्रेस को लेकर नहीं, बल्कि अपनी आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने मुंबई स्थित बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। खास बात यह रही कि उन्होंने मंदिर तक पहुंचने के लिए घुटनों के बल हर एक सीढ़ी चढ़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी ने अपने चेहरे को पूरी तरह ब्लैक दुपट्टे से ढका हुआ है। उन्होंने कैजुअल आउटफिट में ब्लू डेनिम जींस, ग्रे टी-शर्ट पहनी हुई है और पहचान छुपाने के लिए कैप भी लगाई हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हर एक सीढ़ी घुटनों के बल चढ़ रही हैं, लेकिन इस दौरान बार-बार गिरता दुपट्टा उन्हें बार-बार संभालना पड़ता है।

खुद शेयर किया वीडियो, बताया दुपट्टा बना चुनौती

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, "बाबुलनाथ मंदिर घुटनों के बल चलकर गई। लेकिन इन सबमें जो एक संघर्ष था वो था मेरा ये दुपट्टा।" उनकी यह श्रद्धा देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी भक्ति की भी तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले कांबेश्वर महादेव मंदिर में भी कर चुकी हैं दर्शन

यह पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद ने इस तरह भक्ति भाव दिखाया हो। इससे पहले भी उन्होंने 400 सीढ़ियां चढ़कर कांबेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए थे। उस समय भी उन्होंने मंदिर से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें वे भगवान शिव की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी