उर्फी जावेद (Urfi Javed) अतरंगी आउटफिट्स और सिजलिंग लुक के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। उर्फी जब भी नए लुक में अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है वो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। इसी कड़ी में उर्फी ने अपनी नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। उर्फी के नए लुक की जितनी भी तारीफ करें वो कम ही लगेगी।
उर्फी नए फोटोज में अनबटन पैंट और ब्लू ब्रालेट में स्टनिंग लग रही हैं। ब्रालेट के साथ उर्फी ने ब्लेजर भी कैरी किया है। हालांकि, ब्लेजर को उर्फी ने शोल्डर से नीचे करके स्टाइल में पहना हुआ है। उर्फी के इस लुक में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव उनका मेकअप है। ज्यादातर न्यूड मेकअप में दिखने वाली उर्फी इस बार रेड लिपस्टिक में फैंस के होश उड़ा रही हैं। साथ ही मस्कारे का इंटेंस कोट उर्फी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। उर्फी का हेयर स्टाइल भी काफी ग्लैमरस है। एक्ट्रेस ने इस बार अपने बालों को कर्ली लुक दिया है, जो उनपर परफेक्टली सूट कर रहा है।
उर्फी के सुपर गॉर्जियस लुक के साथ उनकी नोज रिंग ने सभी का अपनी और ध्यान खींच लिया है। उर्फी इस लुक में वाकई 'जहर' लग रही हैं।














