न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्फी से की गई यह शर्मनाक डिमांड, लेंगी एक्शन, शाहरुख को लेकर ट्रॉल हुईं माहिरा ने दिया यह जवाब

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम मॉडल व एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उर्फी अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 2:19:32

2 News : उर्फी से की गई यह शर्मनाक डिमांड, लेंगी एक्शन, शाहरुख को लेकर ट्रॉल हुईं माहिरा ने दिया यह जवाब

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम मॉडल व एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उर्फी अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उर्फी का अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखता है। वह किसी भी चीज से बनी स्टाइलिश ड्रेस पहन सोशल मीडिया पर तो शेयर करती ही हैं, साथ ही उसी आउटफिट में घर से बाहर भी घूमती-फिरती नजर आती हैं। ऐसे में उन्हें कई दफा ट्रॉल किया जाता है। हालांकि कई लोग उनकी हिम्मत की दाद भी देते हैं।

अब हाल ही में एक फैशन ब्रांड ने उर्फी को अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने उस ऑफर में एक गंदी डिमांड रख दी। उर्फी ने उनके खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया है। उर्फी ने उसकी पोल खोलते हुए ई मेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक ओरल केयर ब्रांड ने लिखा है कि हमारे पास उर्फी के लिए एक स्क्रिप्ट है, क्या वह स्ट्रिप (कपड़े उतारने) करने के लिए तैयार हैं? इसके बाद उन्होंने एक चैट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें मैसेज लिखा है कि हमारे पास एक स्क्रिप्ट है, क्या वह स्ट्रिप के लिए तैयार हैं?

इसके बाद उर्फी की टीम ने पूछा कि स्ट्रिप मतलब? तो वहां से मैसेज आया स्ट्रिप दैट डाउन। फिर उर्फी की टीम ने मैसेज किया आप कहना क्या चाहते हो। उर्फी ने ब्रांड को लिखा, “आपने सारी लाइन क्रॉस कर दी है। आज तक मैंने जब किसी ब्रांड के साथ काम किया, कभी ऐसा एक्सपीरियंस नहीं किया। मेरी टीम आपसे बात करने वाली है। तैयार रहें इसका अंजाम भुगतने के लिए।” गौरतलब है कि उर्फी पिछले दिनों रियलिटी वेब सीरीज ‘प्लेग्राउंड’ में मेंटॉर के रूप में दिखी थीं। उससे पहले उनका शो ‘फॉलो कर लो यार’ आया था।

urfi javed,model urfi javed,uorfi javed,urfi dress,urfi fashion brand,urfi oral brand,urfi screenshot,mahira khan,pakistani actress mahira khan,shahrukh khan,mahira shahrukh,raees  movie

माहिरा खान को शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में काम करने का मिला था मौका

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को साल 2017 में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में देखा गया था। इसके बाद से ही माहिरा सार्वजनिक तौर पर कई दफा शाहरुख की तारीफ कर चुकी हैं। हालांकि इस चक्कर में सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल भी किया गया है। यूजर्स को लगता है कि वह लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए शाहरुख के नाम का इस्तेमाल करती हैं। अब माहिरा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

माहिरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहिरा ने कहा कि किसी भी इंटरव्यू में मुझसे शाहरुख के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सवाल किए जाते हैं। मुझसे जब उनके बारे में पूछा जाता है तो मैं जवाब देती हूं, फिर लोगों को लगता है कि मैं खुद से उनके बारे में बात कर रही हूं। मैं खुद कभी उनके बारे में बात नहीं करती। मुझे बस ये लगता है कि आप मुझसे पूछिए ही मत उनके बारे में फिर। हालांकि शाहरुख मेरे लिए बचपन का प्यार हैं।

बता दें माहिरा ने टीवी सीरियल ‘हमसफर’ में भी काम किया था, जिसे भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। माहिरा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 2025 में ‘नीलोफर’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री