अपनी ड्रेसस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहनी वाली टीवी ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में है। उर्फी आज एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी का हर पोस्ट इंटरनेट पर वायरल रहता है। अब उर्फी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल, उर्फी जावेद रीसेंटली एक बैकलेस ड्रेस में दिखाई दी थीं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में उर्फी ब्लू कलर की बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही है। उर्फी की तस्वीरें पीछे की तरफ से ली गई हैं और दोनों तस्वीरों में उर्फी अपनी पीठ फ्लॉन्ट कर ही रही हैं। इसी के साथ उर्फी ने अपनी कमर पर मौजूद दाने और उनके निशान साफ दिखाई दे रहे है। उनकी तस्वीरें वायरल होने पर लोगों ने उनको ट्रोल किया था।
बता दे, उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन वह ज्यादा वक्त तक शो में नहीं टिक पाई थीं। इसके बाद उर्फी अपने एयरपोर्ट लुक की वजह से चर्चा में आई थीं। उन्होंने क्रॉप जैकेट पहनी थी जिसमें उनकी ब्रालेट दिखाई दे रही थी। उर्फी को इस लुक पर काफी ट्रोल किया गया था। उर्फी जावेद अपनी ड्रेसस के साथ एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। उर्फी जावेद के मुताबिक, वो अपने ज्यादातर कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं। बिग बॉस में उन्होंने पॉलिथिन की ड्रेस पहनी थी वहीं हाल ही में वह सॉक्स का टॉप और कटी टीशर्ट पहने नजर आई थीं।














