न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्फी जावेद को मिला प्यार, दिल्ली के लड़के पर आया दिल, पहली मुलाकात किसी फिल्मी सीन से कम नहीं

उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो अब सिंगल नहीं हैं और एक शर्मीले लेकिन हैंडसम दिल्ली वाले लड़के को डेट कर रही हैं। पहली मुलाकात फिल्मी अंदाज में हुई और उर्फी ने उसकी अरेंज मैरिज भी रुकवा दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 2:36:50

उर्फी जावेद को मिला प्यार, दिल्ली के लड़के पर आया दिल, पहली मुलाकात किसी फिल्मी सीन से कम नहीं

फैशन की दुनिया में अपने अनोखे और बोल्ड अंदाज से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका पहनावा नहीं, बल्कि उनकी लव लाइफ है। अक्सर अपने बयानों और आउटफिट्स को लेकर ट्रेंड में रहने वाली उर्फी ने हाल ही में अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

अब सिंगल नहीं हैं उर्फी, कर रही हैं डेट

उर्फी ने मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो अब सिंगल नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने पार्टनर के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया, "वो लड़का बहुत शर्मीला है, उसका इंस्टाग्राम पर एक भी पोस्ट नहीं है। उसका डिजिटल प्रेजेंस लगभग न के बराबर है। वो दिल्ली का रहने वाला है और उसकी हाइट 6 फुट 4 इंच है।"

किस्मत ने मिलाया दोनों को – पहली मुलाकात में ही हुआ कनेक्शन

इस बातचीत में उर्फी ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात एकदम अप्रत्याशित थी। "हम दोनों एक ही जगह पर अचानक मिल गए थे, और खास बात यह थी कि उस समय उसके माता-पिता भी वहीं मौजूद थे। दिलचस्प बात यह रही कि उस वक्त उसकी अरेंज मैरिज की बातचीत चल रही थी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था," उर्फी ने हंसते हुए कहा।
उन्होंने आगे बताया, "मुझे लगता है कि उस शादी की बात बस एक बार हुई थी, लेकिन मैंने आकर सब कुछ बदल दिया।"

टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक उर्फी का सफर

उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने कई टेलीविज़न सीरियल्स में छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाए। लेकिन असली पहचान उन्हें मिली 'बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1' से। इस शो में उन्होंने भले ही ज्यादा समय तक टिके नहीं रहीं, लेकिन अपने अतरंगी फैशन सेंस से उन्होंने लोगों का ध्यान खूब खींचा। इस शो के दौरान उनके आउटफिट्स की जमकर चर्चा हुई और वो लोगों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गईं।

'द ट्रेटर्स' की विनर बनकर साबित की काबिलियत

बिग बॉस के बाद उर्फी का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। हर दिन नए और अनोखे आउटफिट्स में उनकी तस्वीरें वायरल होती रहीं। अपनी अलग पहचान बनाने में सफल उर्फी हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नज़र आईं और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस शो को जीत भी लिया।

खुली सोच और बिंदास अंदाज की मल्लिका

उर्फी उन गिनी-चुनी सेलेब्रिटीज़ में से हैं जो बिना झिझक अपनी जिंदगी के हर पहलू पर बात करती हैं। वो न सिर्फ अपने फैशन से बल्कि अपने विचारों से भी लोगों को चौंकाने का हुनर रखती हैं। चाहे ट्रोलिंग हो या तारीफ – उर्फी हर प्रतिक्रिया को सकारात्मक रूप से लेने के लिए जानी जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी