फैशन क्वीन उर्फी जावेद हमेशा अपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक फैंस के साथ शेयर करती रहती है। उर्फी का हर लुक फैंस को हैरान करता हैं। इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट लुक देख फैंस का सिर चकराने लगा है। लेकिन खास बात यह है कि इस बार उर्फी ने अपने कपड़ों से ज्यादा अपने हेयर स्टाइल पर एक्सपेरिमेंट किया है।
उर्फी ने स्टाइलिश ब्रा को जींस के साथ कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने छोटी क्रॉप टॉप भी पहनी है। उर्फी ने अपने इस लुक के साथ अपने मेकअप को भी खास रखा है। ब्लैक आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक में उर्फी डीवा लग रही हैं। उर्फी के इस लुक में सबसे ज्यादा उनके बालों की चर्चा हो रही है। उर्फी ने हेयर पिन्स पर व्हाइट पैंट करके उन्हें अपने पूरे सिर पर लगाया हुआ है। उर्फी का हेयर स्टाइल इतना अनोखा है कि देखने वाले सिर ही घूम जाए।














