उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह आए दिन अपने अलग-अलग आउटफिट्स में रील्स और फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनका अजीबो-गरीब स्टाइल उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखता है। उर्फी कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।
उर्फी इस बार ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उर्फी ने सोशल मीडिया पर गोल्डन साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में उर्फी ने साड़ी का पल्ला रिवीलिंग तरीके से लिया हुआ है। उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं।














