उर्फी जावेद ने अपना साड़ी लुक फैंस के साथ शेयर किया है। उर्फी ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्फी के दिलकश अदाए देख फैंस अपने होश खो रहे हैं। उर्फी जावेद नए वीडियो में व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। व्हाइट साड़ी को एक्ट्रेस ने पिंक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। ब्रालेट स्टाइल में उर्फी का ब्लाउज काफी स्टाइलिश है, जो उनकी साड़ी को ग्लैमरस टच दे रहा है। ज्यादातर बोल्ड और रिवीलिंग आउटफिट्स में दिखने वाली उर्फी जावेद को साड़ी में देखकर उनके कई फैंस खुश नजर आ रहे हैं और उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।














