अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार तो कमाल ही कर दिया। इस बार उर्फी ने ऐसी ड्रेस पहनी जिसकों देखने के बाद लोगों के मुंह से एक ही बात निकली, 'हाय ये क्या पहना है इसने'। जी हां, इस बार उर्फी ने पिंक कलर की बिकिनी के साथ ट्रांसपेरेंट बेलबॉटम पैंट पहनी हैं। देखने के पर ऐसा लग रहा है कि ये बेलबॉटम पैंट प्लास्टिक से बनी हैं। उर्फी का ये ऑउटफिट देख एक बार फिर ट्रोल्स को उन्हें भला-बुरा कहने का मौका मिल गया है।














