न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंटीमेट सीन नहीं करने पर उर्फी को मिला था 40 लाख का नोटिस, इस सिंगर और एक्ट्रेस की रिलेशनशिप पर लगी मोहर

साल 2022 में आए बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद बिंदास आउटफिट और बेबाक अंदाज के चलते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 10:40:05

इंटीमेट सीन नहीं करने पर उर्फी को मिला था 40 लाख का नोटिस, इस सिंगर और एक्ट्रेस की रिलेशनशिप पर लगी मोहर

साल 2022 में आए बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद बिंदास आउटफिट और बेबाक अंदाज के चलते हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लगातार मसालेदार फोटो या वीडियो पेश करती हैं। हालांकि वह इसके लिए कई दफा ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं, लेकिन इससे उर्फी के कोई फर्क नहीं पड़ता।

अब उर्फी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे एक शो में इंटीमेट सीन करने से मना करने पर उन्हें 40 लाख रुपए का लीगल नोटिस आ गया था। उर्फी ने कहा कि मुझे मेरे करिअर में पहले भी लीगल मामलों का सामना करना पड़ा है। एक वेब सीरीज में ऐसे इंटीमेट सीन थे, जिन्हें करने को लेकर मैं सहज नहीं थी। इनके लिए मना करने पर मुझे 40 लाख रुपए का लीगल नोटिस भेज दिया गया था।

तब मैं बहुत डर गई और मेरे अंदर सुसाइड के विचार आने लगे। आज मुझे अहसास होता है कि वो घटना शायद इसलिए हुई ताकि मैं वर्तमान के लिए तैयार हो सकूं। आज की तारीख में मुझे ढेरों लीगल नोटिस आते हैं और बहुत सारे केस किए जाते हैं। हर रोज मेरे खिलाफ एक नया केस किया जाता है। तो अगर तब वो घटना नहीं हुई होती तो आज मैं भागती-दौड़ती फिर रही होती।

अब मुझे समझ आया कि हर चीज एक-दूसरे से जुड़ी है। आपको बता दें कि उर्फी अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। वे भड़काऊ पोशाक पहनती हैं, जिससे उन्हें अक्सर आलोचना झेलनी पड़ती है। हाल ही में उर्फी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक लड़की को किस करती दिखाई दे रही हैं।

urfi javed,bigg boss ott 2,banita sandhu,ap dhillon,punjabi singer ap dhillon,urfi javed legal notice

बनिता संधू ने एपी ढिल्लों के साथ शेयर की फोटो, लिखा...

एपी ढिल्लों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं। उनकी लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। वे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों में ढिल्लों को कई बार एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ देखा गया है।

दोनों को कई बार पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। हाल ही में ढिल्लों और बनिता का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। तब से उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें तेज हो गई। इस बीच बनिता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें बनिता व ढिल्लों एक साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिख रहे हैं। बनिता ने कैप्शन में लिखा – “मेरे साथ।” उल्लेखनीय है कि बनिता 11 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म अक्टूबर में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश