उर्फी जावेद को किसी ने प्रपोज किया है और वो भी सरेआम। जी हां, हाल ही में उर्फी जावेद पैपराजी के सामने आई तो स्टनिंग उर्फी को देख कर एक पैपराजी खुद की भावनाएं रोक नहीं पाया और फटाक से आई लव यू कह डाला। पैपराजी की बातें सुनकर उर्फी ब्लश करने लगीं। इसके बाद हंसते हुए कहा कि बीवी का नंबर दो। उर्फी जावेद ने जैसे ही पैपराजी से उसकी बीवी का नंबर मांगा, उसने सफाई देते हुए खुद को कुंवारा बता दिया। इसके बाद पैपराजी ने कहा प्यार अंधा है। उर्फी इस पर कहती हैं कि पकड़ कर मारूंगी। पैपराजी और उर्फी की ये मजेदार बात हर किसी को काफी पसंद आ रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान उर्फी क्रॉप टॉप और पैंट में नजर आई।














