न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सना ने छोटे कपड़े पहनने पर उठाया सवाल तो उर्फी ने किया पलटवार, इनके हिसाब से सुशांत का हुआ था मर्डर

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में शिरकत करने वालीं उर्फी जावेद हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर उर्फी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 2:20:45

2 News : सना ने छोटे कपड़े पहनने पर उठाया सवाल तो उर्फी ने किया पलटवार, इनके हिसाब से सुशांत का हुआ था मर्डर

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में शिरकत करने वालीं उर्फी जावेद हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर उर्फी अपने अजीबो गरीब बोल्ड ड्रेसिंग सेंस और बिंदास व बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। अब उर्फी ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकी सना खान पर निशाना साधा है। सना ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने पर सवाल उठाया था। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सना के बयान को रीशेयर करते हुए नाराजगी जताई।

उर्फी ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए बताया कि किसी के कपड़ों की पसंद उस व्यक्ति को महान नहीं बनाती है। उर्फी ने लिखा, “अपनी नई 'कपड़ों की पसंद' के कारण खुद को महान मानना और दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाना। आपकी चॉइस आपको उन लोगों से ऊपर नहीं बनाती जो आपसे अलग चॉइस रखते हैं। दूसरी महिलाएं भी आपको आपकी पसंद के लिए शर्मिंदा कर सकती हैं लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। लेडी, अगर आप जो चाहें पहन सकती हैं और जज नहीं होना चाहतीं, तो अन्य महिलाएं भी ऐसा डिमांड कर सकती हैं।”

गौरतलब है कि पूर्व ‘बिग बॉस’ विजेता मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के चैट शो में सना ने कहा था कि हर आदमी चाहता है कि उसकी पत्नी शालीनता से कपड़े पहने। मुझे समझ नहीं आता कि लोग अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनने की इजाजत कैसे दे देते हैं। क्या आपको अच्छा लगता है जब दूसरे लोग छोटे कपड़ों की वजह से आपकी पत्नियों को 'हॉट' कहते हैं। पति इस चीज को लेकर गर्व कैसे कर सकते हैं। बता दें बिग बॉस जैसे शो और कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं सना ने इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद साल 2020 में सैयद तारिक जमील से निकाह कर लिया था। उनके एक बेटा है।

urfi javed,actress urfi javed,social media influencer urfi javed,sana khan,actress sana khan,urfi sana,somy ali,sushant singh rajpoot,Salman Khan

सोमी अली ने सुशांत सिंह राजपूत और सलमान खान को लेकर बताईं ये बातें

सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में हैं। उन्होंने अब रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी और उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बताया गया था कि एक्टर ने आत्महत्या की है। एक फैन ने सोमी से पूछा कि सुशांत मामले के बारे में आप क्या सोचती हैं? जिस तरह से बॉलीवुड ने इस मामले को देखा, वह वाकई निराशाजनक है।

इस पर सोमी ने कहा, “उनकी हत्या की गई और आत्महत्या जैसा दिखाने के लिए केस को बदल दिया गया। एम्स के डॉ. सुधीर गुप्ता से पूछें जिन्होंने उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदली। क्यों?” एक अन्य सवाल के जवाब में सोमी ने कहा कि SSR, जिया खान और दूसरों के लिए न्याय की जरुरत है। रवींद्र पाटिल के बारे में क्या? गूगल पर देखें कि उनके साथ क्या हुआ। बता दें अक्टूबर 2020 में एम्स मेडिकल बोर्ड ने सुशांत की मौत में हत्या की संभावना को खारिज कर दिया था और इसे 'फांसी और आत्महत्या का मामला' बताया था।

एक रेडिट यूजर ने सोमी से पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा? इसके जवाब में सोमी ने कहा कि मैं सलमान के सिर्फ एक नहीं बल्कि 8 वन-नाइट स्टैंड से थक गई थी। इसके अलावा मैं रोज-रोज की मारपीट और दुर्व्यवहार नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैंने तब छोड़ा जब मेरा बॉयफ्रेंड ‘ऐश’ नाम की एक नई लड़की को लेकर आया!

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री