उर्फी जावेद का सुपर सिजलिंग स्टाइल स्टेटमेंट और बोल्ड लुक्स हमेशा फैंस को मदहोश कर देते हैं। उर्फी अपने नए-नए और अतरंगी लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ जाते हैं। अब एक बार फिर उर्फी ने फैंस के होश उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी रेड कलर की फ्रंट ओपन टॉप में नजर आ रही हैं। टॉप के फ्रंट पर ढोरियों से क्रिस क्रॉस डिजाइन बना हुआ है, जो उनकी टॉप को काफी स्टाइलिश और स्टनिंग लुक दे रहा है। उर्फी ने इस सेक्सी रेड टॉप को व्हाइट बॉटम के साथ टीम अप किया है।














