हमेशा अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उर्फी जावेद ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है। जिसको देखने के बाद लोगों का सिर चकरा गया है और हमेशा की तरह जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
उर्फी जावेद ने बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है और पहली फोटो में कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं। वहीं, उन्होंने बालों को बांध रखा है और बालों में एक छोटा से बैग लटका हुआ है। उर्फी जावेद के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बालों में लटके बैग से लिपिस्टिक निकालती हैं और अपने होटों पर लगाती हैं। दूसरी फोटो में उर्फी जावेद कैमरे की तरफ देखकर पोज देते नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने बताया है कि उन्होंने अपनी ड्रेस एक पुरानी साड़ी से बनाई है।














