न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तेरे नाम’ के सीक्वल पर आई यह Update, अमाल को सलमान ने दिया खुद और संजय दत्त का उदाहरण

फैंस को सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बेसब्री से इंतजार है। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 1:13:17

2 News : ‘तेरे नाम’ के सीक्वल पर आई यह Update, अमाल को सलमान ने दिया खुद और संजय दत्त का उदाहरण

फैंस को सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बेसब्री से इंतजार है। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा हो गया। इस वक्त दूसरे शेड्यूल पर काम हो रहा है, जो एक गाने का शूट है। कई डांसर्स के साथ सलमान इस इमोशनल सॉन्ग को शूट कर रहे हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि सलमान की मूवी ‘तेरे नाम’ का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसमें लोगों को सलमान और एक्ट्रेस भूमिका चावला की जोड़ी काफी पसंद आई थी। आज भी लोग इसके गानों के मुरीद हैं।

इस बीच हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में एक्टर व फिल्ममेकर सतीश कौशिक ने ‘तेरे नाम’ के सीक्वल पर चर्चा की थी, लेकिन मार्च 2023 उनका निधन हो गया। अब फिर ऐसी खबरें हैं कि साजिद नाडियाडवाला ‘तेरे नाम’ के प्रोड्यूसर सुनील मनचंदा और मुकेश तलरेजा से फ्रेंचाइजी राइट्स खरीदने पर बातचीत कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है, यहां तक मामला ठीक है, पर असली परेशानी सलमान को लेकर आ सकती है।

साजिद को उम्मीद है कि वे सलमान को सीक्वल में वापस लाएंगे। नई रिपोर्ट के अनुसार सलमान को भी फिल्म के सीक्वल को लेकर जानकारी मिल गई है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी पेश नहीं किया गया है। उन्हें एक चलने वाली स्क्रिप्ट, बजट और राइट्स में हिस्सेदारी भी देखनी है। कहा जा रहा है कि जब तक चीजें क्लियर नहीं हो जाती, वो कुछ भी फाइनल नहीं करने वाले हैं।

दरअसल फिलहाल फिल्म को लेकर तेजी से चर्चा चल रही है पर साजिद क्रिएटिव फ्रीडम के लिए IP चाहते हैं। साजिद पुरानी चीजों से जोड़ते हुए ही सीक्वल बनाना चाहते हैं। हालांकि फिल्म में सलमान उसी ओरिजनल रोल में होंगे या नए अवतार में, यह फैसला होने के बाद ही नई जोड़ी ली जाएगी। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

2 News : ‘तेरे नाम’ के सीक्वल पर आई यह Update, अमाल को सलमान ने दिया खुद और संजय दत्त का उदाहरण

BB 19 में सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई जमकर फटकार

'बिग बॉस 19' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट अमाल मलिक की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान सलमान खुद भी अपने बीते दर्दभरे दिनों को याद कर भावुक हो गए। सलमान ने अमाल को फटकार लगाते हुए कहा कि दुनिया आपके एक्शन को नहीं, बल्कि आपके रिएक्शन को याद रखती है। इसलिए चाहे कोई कुछ भी कहे, प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है। सुष्मिता सेन ने एक बार कहा था कि लोग आपके रिएक्शन पर आपको जज करते हैं, और यह जिंदगीभर चलता रहता है। कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो हमने की भी नहीं होतीं, फिर भी लोग हमें जज करते हैं।

30 साल पहले की कुछ मनगढ़ंत बातें आज भी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही हैं। मुझे आज भी उन चीजों के लिए भुगतना पड़ रहा है जो मैंने कभी की ही नहीं थीं। जो चीजें तुम्हें बताई जा रही हैं, वो बहुत छोटी हैं। मैंने और संजय दत्त ने जिन मुश्किलों का सामना किया है, तुम उन्हें कभी हैंडल नहीं कर पाओगे। जब पूरी दुनिया आपके खिलाफ होती है, तब भी सिर झुकाकर काम करना पड़ता है। चुप रहना, सुनना और लगातार मेहनत करते रहना आसान नहीं होता। मैंने किया भी नहीं, उस पर भी आज तक मुझे दोषी ठहराया जा रहा है।

चैरिटी करो तो लोग कहते हैं दिखावा है, इज्जत दो तो भी लोग सवाल करते हैं। यह बहुत ही शातिर दुनिया है। क्या तुम इसे हैंडल कर सकते हो? दरअसल हाल ही के एक एपिसोड में अमाल ने कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट से लड़ाई के दौरान सारी हदें पार कर दीं। बहस के दौरान अमाल ने फरहाना की प्लेट फेंक दी और उन्हें व उनकी मां को 'बी ग्रेड औरत' कह डाला। इसके अलावा भी उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड