Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने तृप्ति डिमरी के डांस को बताया गंदा सा, दीपिका-रणवीर के साथ पहली बार नजर आईं बेटी

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को एक्टिंग की दुनिया में 7 साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म ‘एनिमल’ में नोटिस किया गया। यह फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 2:21:03

2 News : इन्होंने तृप्ति डिमरी के डांस को बताया गंदा सा, दीपिका-रणवीर के साथ पहली बार नजर आईं बेटी

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को एक्टिंग की दुनिया में 7 साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म ‘एनिमल’ में नोटिस किया गया। यह फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। इस फिल्म से तृप्ति रातों-रात बड़ी स्टार बन गईं। उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस ने नेशनल क्रश का दर्जा दे दिया। तृप्ति को अब फिल्ममेकर्स से कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। इस साल वह ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव और ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं।

तृप्ति का VVKWWV में डांस नंबर ‘मेरे महबूब’ काफी चर्चा में रहा था, लेकिन सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का मानना है कि उन्होंने अच्छा डांस नहीं किया। ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ का हिस्सा रहीं उर्फी ने तृप्ति को लेकर ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। हाल ही इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में उर्फी से पूछा गया कि उनके हिसाब से किसे डांस क्लास जॉइन करना चाहिए तो उन्होंने कहा कि डांस के लिए मुझे लगता है तृप्ति डिमरी। ओह माई गॉड...वह अच्छी एक्टर है, लेकिन उसने वो जो किया ना, वो गंदा सा। क्यों तृप्ति क्यों? कितनी प्यारी लड़की है।

कितनी अच्छी एक्टर और बिल्कुल नाश पीट दिया। पूर्व में तृप्ति ने डांस के लिए ट्रॉल होने पर कहा था कि मुझे सब ट्राई करना है। लेकिन हर कोई हर चीज में बेहतर नहीं हो सकता। लेकिन ट्राई करने में क्या जा रहा है। आपको अपना बेस्ट देना होता है। मैंने इससे पहले ऐसा नहीं किया कुछ। लेकिन कोई बात नहीं सबके साथ ऐसा होता है। कुछ चीजों को लोग पसंद करते हैं तो कुछ को नापसंद। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप एक्सपरिमेंट करना बंद कर दो।

दीपिका-रणवीर और दुआ को कलिना एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने एक पोस्ट में नन्हीं परी के आगमन की खुशखबरी दी थी। दिवाली के मौके पर कपल ने बताया कि उन्होंने बेटी का नाम दुआ रखा है। दीपिका ने हाल ही में बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उसके सिर्फ पैर दिख रहे थे। अब दीपिका पहली बार बेटी को लेकर सार्वजनिक तौर पर दिखी हैं।

दीपिका को आज शुक्रवार (8 नवंबर) को कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका की गोद में दुआ थीं। दीपिका के साथ रणवीर थे। दीपिका ने एक फ्रॉक टाइप लाइट कलर ड्रेस पहनी हुई थी, जबकि रणवीर पिंक आउटफिट में नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। दीपिका ने दुआ को कंधे से लगा रखा है, लेकिन उसका चेहरा नहीं सिर्फ सिर दिख रहा है। बता दें दीपिका और रणवीर ने जब बेटी के नाम का खुलासा किया तो यूजर्स ने इसे मुस्लिम कल्चर से जोड़कर खूब ट्रॉल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका