न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब चहल से अलग होने की खबरों के बीच धनश्री ने उर्फी को कहा था थैंक्स, मुश्किल दौर से गुजर रही थीं उस समय

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का पिछले दिनों तलाक हो गया था। ये अफवाहें 2022 से चल रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 1:53:25

जब चहल से अलग होने की खबरों के बीच धनश्री ने उर्फी को कहा था थैंक्स, मुश्किल दौर से गुजर रही थीं उस समय

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का पिछले दिनों तलाक हो गया था। ये अफवाहें 2022 से चल रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और साथ में ली गई तस्वीरें भी डिलीट कर दी। अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने इस मामले में 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' के पॉडकास्ट में बात की। ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में हिस्सा रहने वालीं उर्फी ने कहा कि जब भी किसी पुरुष खिलाड़ी से जुड़ा कोई विवाद होता है, तो उसमें महिलाओं को ही विलेन बना दिया जाता है।

पॉडकास्ट की होस्ट करिश्मा मेहता ने धनश्री और चहल के मामले का जिक्र किया और बताया कि इस पूरे मामले में धनश्री को इंटरनेट पर काफी ट्रॉल किया गया। उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स किए गए। इसके बाद उर्फी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने धनश्री के समर्थन में एक स्टोरी पोस्ट की थी, क्योंकि उन्हें लगा कि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। इसके बाद धनश्री ने खुद उन्हें मैसेज कर धन्यवाद कहा और बताया कि वह उस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उर्फी ने पहले भी इस मामले में अपने विचार व्यक्त किए थे।

उर्फी ने कहा था कि जब भी कोई क्रिकेटर ब्रेकअप या तलाक लेता है, तो लोग हमेशा महिला को ही गलत ठहराते हैं। हमें नहीं पता कि असल में उनके बीच क्या हुआ, लेकिन फिर भी लोग महिलाओं को ही दोष देते हैं। उर्फी ने हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि जब उनका तलाक हुआ, तो भी नताशा को ही निशाना बनाया गया। उल्लेखनीय है कि उनका शादी के 4 साल बाद पिछले साल तलाक हो गया था।

uorfi javed,urfi javed,dhanashree verma,uorfi dhanashree,yuzvendra chahal,dhanashree yuzvendra,dhanashree yuzvendra divorce

धनश्री ने शेयर की यह पोस्ट, चहल से तलाक को जोड़कर देख रहे लोग

बता दें धनश्री अक्सर अपने डांस और अपने स्टाइल स्टेटमेंट से चर्चा में रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और फोटो भी शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को लेकर बात कही है जिसे लोग चहल और तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। धनश्री ने इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर शनिवार (8 मार्च) को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “ईश्वर उसके भीतर है, वह कभी नहीं गिरेगी।

उन सभी महिलाओं के लिए जो निडर, सत्यनिष्ठा, मजबूत, धैर्यवान हैं और अपने लोगों के लिए सब कुछ कर रही हैं, आइए हम जश्न मनाएं। हमारे लिए चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी।” इस पोस्ट के लोगों ने अलग अलग मतलब निकाले। कुछ ने इसे तलाक से भी जोड़ा। हालांकि धनश्री ने ऐसा कुछ मेंशन नहीं किया।

वहीं चहल ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी, जहां उन्होंने कर्म को लेकर लिखा था। धनश्री और चहल ने 6 दिसंबर 2020 को शादी की थी। कहा जा रहा है कि दोनों साल 2023 से ही अलग रह रहे थे। जब दोनों के तलाक की खबरें सामने आई तो कुछ अफवाहें ये भी उड़ी कि धनश्री ने 60 करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी