न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुश्किल में फंसे ‘मार्को’ फेम एक्टर उन्नी मुकुंदन, एक्स मैनेजर ने लगाए आरोप, दोस्त की शादी में स्पेन पहुंचीं आलिया

साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर उन्नी मुकुंदन (37) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे ‘मार्को’ फेम अभिनेता उन्नी की हर फिल्म का बेसब्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 May 2025 12:58:21

2 News : मुश्किल में फंसे ‘मार्को’ फेम एक्टर उन्नी मुकुंदन, एक्स मैनेजर ने लगाए आरोप, दोस्त की शादी में स्पेन पहुंचीं आलिया

साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर उन्नी मुकुंदन (37) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे ‘मार्को’ फेम अभिनेता उन्नी की हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। साथ ही उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल एक्टिविटीज पर भी उनकी नजरें रहती हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उन्नी की तूती बोलती है। बहरहाल उन्नी मुश्किलों में घिरे नजर रहे हैं। उन्नी के एक्स मैनेजर विपिन कुमार ने कथित तौर पर उनके खिलाफ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत कोच्चि के इंफो पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी गई है। विपिन की शिकायत के मुताबिक कहा जा रहा है कि उन्नी ने उनके साथ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

इतना ही नहीं एक्टर ने उनके साथ मारपीट भी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्नी ने विपिन के साथ इतनी बुरी तरह मारपीट की है कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल तक जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस का रुख किया और मामले की जानकारी दी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अब विपिन का बयान दर्ज कर लिया है और शिकायत लिख ली गई है। हालांकि इस मामले में फिलहाल औपचारिक केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

एशियानेट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विपिन ने शिकायत में आरोप लगाया है कि फेसबुक पर दूसरे एक्टर की तस्वीर पोस्ट करने पर उनकी पिटाई की गई। कथित तौर पर कोच्चि में उनके फ्लैट पर उनकी पिटाई हुई। यह पहली बार नहीं है जब उन्नी कानूनी पचड़े में फंसे हैं। साल 2018 में एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि केरल हाईकोर्ट ने साल 2023 में उनके खिलाफ मामला खारिज कर दिया।

उन्नी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों को छोड़कर ज्यादातर मलयालम फिल्मों में काम किया है। पिछले साल उनकी लोकप्रियता आसमान छू गई जब उन्होंने ‘मार्को’ में काम किया, जिसे भारत में बनी सबसे हिंसक फिल्मों में से एक माना जाता है। उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया जो किसी अपने की हत्या के बाद उत्पात मचाता है। इस साल वे ‘गेट-सेट बेबी’ में दिखे थे और जल्द ही ‘मिंडियम परंजुम’ मूवी में नजर आएंगे।

unni mukundan,actress unni mukundan,marco movie,unni marco,unni ex manager,alia bhatt,alia friend,alia spain,alia france,cannes film festival 2025

दोस्त तान्या साहा की शादी में जमकर मस्ती करती दिखीं आलिया, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। आलिया के लुक्स सोशल मीडिया पर अभी तक जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच आलिया स्पेन में अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचीं। वह अपनी दोस्त तान्या साहा गुप्ता और डेविड एंजेलोव की शादी में खूब मस्ती करती नजर आईं। यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आलिया अपने बोहो लुक से खूब तारीफें बटोर रही हैं।

उन्होंने मल्टीकलर लहंगा और चोली पहनी है। इसके साथ लुक को बोहो वाइब देने के लिए सिर में मैचिंग कलर का बंडाना पहना है। उन्होंने ब्लैक कलर के सनग्लासेस भी पहने हैं। हसीना के लुक की अब चारों ओर तारीफ हो रही है। इससे पहले आलिया ने कांस में पहले दिन स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले बेज गाउन के साथ चमक बिखेरी थी। इसके बाद क्लोजिंग सेरेमनी में आलिया ने गूची की क्रिस्टल से बनी पहली साड़ी पहनी, जिसे खूब पसंद किया गया। आलिया गूची की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। गूची के है रेट्रो यलो आउटफिट में हसीना छा गई थीं।

पहले कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आलिया कांस में हिस्सा नहीं लेंगी। हालांकि बाद में ये रिपोर्ट गलत साबित हुई। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस साल के अंत में ‘अल्फा’ मूवी में शरवरी वाघ के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ ‘लव एंड वॉर’ फिल्म को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी