न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ का निधन, कपिल ने भी जताया दुख, जावेद के साथ रिश्ते पर बोलीं शबाना

पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ ने शनिवार (2 अक्टूबर) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 66 वर्षीय उमर लंबे समय से गंभीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 4:45:18

पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ का निधन, कपिल ने भी जताया दुख, जावेद के साथ रिश्ते पर बोलीं शबाना

पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ ने शनिवार (2 अक्टूबर) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 66 वर्षीय उमर लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। इलाज के लिए उन्हें जर्मनी ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। पाक मीडिया के अनुसार जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फैजल ने उमर शरीफ के इंतकाल की पुष्टि की है। उमर ने एक हास्य कलाकार, अभिनेता, मंच कलाकार और टीवी पर्सनलिटी के रूप में बेशुमार शोहरत हासिल की थी। उनका स्टेज ड्रामा 'बकरा किस्तों पे' दुनियाभर में जबरदस्त हिट रहा। उनकी फिल्म ''मिस्टर 420'' भी पाकिस्तान की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। टीवी पर 'उमर शरीफ शो' भी खूब चला। उमर पाकिस्तान के साथ भारत में भी काफी मशहूर थे। उन्होंने कई बार भारत का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

umer sharif,pakistan comedian umer sharif,shabana azmi,javed akhtar,kapil sharma,entertainment news in hindi

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में आए थे उमर शरीफ

उमर की पिछले साल बाईपास सर्जरी हुई थी। काफी समय से वे कराची के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पत्नी जरीन ने कुछ दिन पहले सरकार से उन्हें विदेश भेजने की अपील की थी। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने उमर शरीफ के जाने पर दुख जताया है। कपिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘अलविदा लीजेंड, आपकी आत्मा को शांति मिले उमर शरीफ।” उमर ने भारत को भी हंसाया था। वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में आए थे। इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू और सुमन शेखर शो के जज हुआ करते थे। कपिल की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ पाकिस्तान का नुकसान नहीं है, वो बॉर्डर्स के परे थे। तो दूसरे ने लिखा कि एक युग का अंत हो गया और कहा कि उमर कॉमेडी को एक नई ऊंचाई तक ले गए थे।

umer sharif,pakistan comedian umer sharif,shabana azmi,javed akhtar,kapil sharma,entertainment news in hindi

जावेद के साथ शादी के पक्ष में नहीं थे शबाना के माता-पिता क्योंकि...

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना के साथ एक चैट शो के दौरान मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। शबाना ने बताया कि उनके माता-पिता जावेद के साथ रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। दरअसल जावेद पहले से ही हनी ईरानी के पति थे। शबाना ने कहा कि लोग इस बारे में गॉसिप करते थे। इस फैसले की वजह से इंडस्ट्री में लोग मुझे लेकर अटकलें लगाने लगे लेकिन मैं अपने फैसले पर डटी रहीं। हनी ने कभी अपने बच्चों को मुझसे दूर करने की कोशिश नहीं की और न ही उन्हें मेरे खिलाफ भड़काने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि 1984 में जब शबाना और जावेद की शादी हुई तो जोया और फरहान अख्तर काफी छोटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर