Ukraine पर Russia के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। लोग घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे हुए हैं। खाने-पीने से लेकर रोजाना की जरूरत की चीजों की कमी हो रही है। इस बीच ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने यूक्रेनवासियों के दर्द को बयां करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही उनकी सलामती की दुआ भी की है।
प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाया गया कैसे वहां के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सब स्टेशन अंडरग्राउंड बंकर्स में तब्दील हो चुके हैं। रूस के हमले से खुद को बचाने के लिए लोग सुरक्षित जगहों पर भागने को मजूबर हो गए हैं। लोग परेशान हैं, उन्हें यह नहीं मालूम की आगे क्या होने वाला है। अपना घर छोड़कर निकले इन लोगों का ये हाल देख किसी की भी आंखें भर आए।














