न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’

‘बिग बॉस 20’ में उदिति सिंह ने एक्स बॉयफ्रेंड संग रिश्ते और ब्रेकअप पर बात की। उन्होंने लॉकडाउन की लड़ाइयों और पार्टनर द्वारा डिमोटिवेट किए जाने का जिक्र किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 29 Sep 2026 9:23:53

‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में उदिति सिंह ने अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। स्काउटऑप के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता किस तरह धीरे-धीरे मुश्किलों में घिरता गया। उदिति ने अपने ब्रेकअप को ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ बताया और कहा कि अलग होने के बाद उनकी निजी जिंदगी और करियर में बदलाव देखने को मिले।

उदिति के मुताबिक, लॉकडाउन का दौर उनके रिश्ते के लिए काफी मुश्किल रहा। इस दौरान दोनों के बीच कई बातों को लेकर विवाद होते थे। उन्होंने बताया कि इसी समय दोनों ने नोआ नाम के एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग को गोद लिया था। हालांकि, पेट की देखभाल को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। उदिति ने कहा कि नोआ को लेकर उनके बीच काफी लड़ाइयां हुईं।

सफाई को लेकर भी अलग थे दोनों के विचार

उदिति सिंह ने बताया कि उनके रिश्ते में मतभेद सिर्फ पेट की देखभाल तक सीमित नहीं थे। सफाई को लेकर भी दोनों की सोच अलग थी। उनके अनुसार, घर और चीजों को साफ रखने के तरीकों को लेकर दोनों के विचार मेल नहीं खाते थे और यही अंतर कई बार आपसी अनबन की वजह बनता था।

उन्होंने अपने रिश्ते में उम्र के अंतर का भी जिक्र किया। उदिति का कहना था कि इसका असर भी उनके रिश्ते पर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक्स पार्टनर कई बार उन पर हावी होने की कोशिश करते थे और उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित किया जा रहा है।

‘आप नहीं कर पाओगी’ कहकर डिमोटिवेट करने का आरोप

उदिति ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके पार्टनर की तरफ से उन्हें कई बार ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं, जिनसे उनका आत्मविश्वास प्रभावित होता था। उन्होंने कहा कि उनसे कहा जाता था, ‘आप नहीं कर पाओगी, आपको नहीं आता।’ उदिति ने इसे रिश्ते में सपोर्ट की कमी से जोड़ते हुए कहा कि कई बार उनका अपना पार्टनर ही उन्हें डिमोटिवेट कर रहा था।

उनके मुताबिक, रिश्ते में वह जिस तरह के सहयोग की उम्मीद करती थीं, वैसा हमेशा नहीं मिल पाता था। इसी अनुभव को याद करते हुए उदिति ने कहा कि किसी रिश्ते को बचाने की कितनी भी कोशिश की जाए, हर रिश्ता हमेशा चल पाए, यह जरूरी नहीं है।

रिश्ते और किस्मत को लेकर भी रखी अपनी बात

उदिति ने अपने अनुभव को किस्मत से भी जोड़कर देखा। उन्होंने सितारों की चाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दो लोगों का साथ होना किस्मत में नहीं होता, तो परिस्थितियां धीरे-धीरे बिगड़ने लगती हैं। वहीं, जब सही समय और सही हालात मिलते हैं तो चीजें बेहतर तरीके से आगे बढ़ती हैं।

इसी संदर्भ में उन्होंने अपने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी के लिए एक ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ बताया। उनके मुताबिक, अलग होने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ और करियर में बदलाव आए।

करण वाही से ऐसे शुरू हुई थी उदिति की बातचीत

उदिति सिंह और करण वाही ने साल 2019 में डेटिंग शुरू की थी। उस समय दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कन्फर्म नहीं किया था। ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में उदिति ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत इंस्टाग्राम मैसेज से शुरू हुई थी।

उदिति ने बताया कि उन्होंने लंदन के एक रेस्टोरेंट के बारे में करण को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। उस समय करण लंदन में थे और इसी सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद करीब दो महीने तक बातचीत चलने के बाद दोनों ने रिश्ते में आने का फैसला किया।

जनवरी 2020 में उनका रिश्ता सार्वजनिक तौर पर सामने आया, जब करण वाही ने सोशल मीडिया पर उदिति के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें