#UditNarayan went from Icon to super lewd in just a minute!
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies)
A singer of his stature should be super conscious of his deeds in public. 😭
I never post content like this but ye kya hi dekh liya aaj 😭😭
pic.twitter.com/DzhTzGIG0jसोशल मीडिया यूजर्स ने उदित नारायण को लेकर की तरह-तरह की टिप्पणी
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की रिएक्शन सामने आ रही हैं। एक ने लिखा, “उदित नारायण से ऐसी उम्मीद नहीं थी। यह बहुत ही शर्मनाक है।” दूसरे ने लिखा, “भाई लगता है उदित जी भी गाने के साथ कुछ ज्यादा ही ढल गए थे।” तीसरे ने लिखा, “उदित जी, वाकई? मेरी आंखें यकीन नहीं कर पा रही हैं।” कुछ ने उन्हें ठरकी कह दिया तो वहीं कुछ प्रशंसकों ने उनके लंबे करिअर और लोकप्रियता का हवाला देकर घटना को हल्के में लेने की बात कही है। हालांकि कुछ का कहना है कि यह AI वीडियो है।
अभी तक उदित की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। उदित के करिअर की बात करें तो उन्होंने हिंदी से लेकर तेलुगू, कन्नड़, तमिल, बांग्ला, सिंधी, उड़िया, भोजपुरी, नेपाली, मलयालम और असमिया सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं। उदित की पर्सनल लाइफ देखें तो उनकी पहली शादी साल 1984 में रंजना नारायण झा और दूसरी शादी 1985 में दीपा नारायण झा के साथ हुई थी। उनके एक बेटा आदित्य नारायण है।













