न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : OTT पर इस दिन से मचेगी काजोल-ट्विंकल के शो की धूम, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं यह एक्ट्रेस

काजोल और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की दो चर्चित शख्सियत हैं। वे फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वे अब दर्शकों के सामने बिल्कुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 3:02:13

2 News : OTT पर इस दिन से मचेगी काजोल-ट्विंकल के शो की धूम, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं यह एक्ट्रेस

काजोल और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की दो चर्चित शख्सियत हैं। वे फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वे अब दर्शकों के सामने बिल्कुल नए अंदाज में आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार नए टॉक शो में दिखेंगी जिसका नाम है ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’। ये शो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगा जिसकी तारीख का ऐलान हो गया है। इस शो में काजोल और ट्विंकल नए और मस्तीभरे अंदाज में फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का डोज देंगी। ये शो बेहद दिलचस्प होगा, जिसमें शामिल होने वाले बॉलीवुड सितारों का नया अंदाज देखने को मिलेगा। इसे कोहलर और कल्याण ज्वैलर्स द्वारा सह-प्रस्तुत किया जा रहा है।

शो 25 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें काजोल और ट्विंकल को माइक पकड़े देखा जा सकता है। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और आमिर खान नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और आमिर ने इसकी शूटिंग भी खत्म कर ली है। इसके अलावा कई बड़े नाम जैसे शाहरुख खान और अक्षय कुमार भी इसकी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। फैंस लंबे समय के बाद अपने फेवरेट स्टार को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

यह शो बिना किसी स्क्रिप्ट के ईमानदारी, तीखे नजरिए और ह्यूमर से भरे भरपूर विचारशील चर्चाओं जैसे विषयों पर केंद्रित है। होस्ट काजोल और ट्विंकल सेलेब्स के साथ बिना किसी लाग-लपेट के बेबाक बातचीत करेंगी। इस दौरान कई ज्ञानवर्धक चर्चाएं भी की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि अजय देवगन की पत्नी काजोल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं, जबकि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल कई सालों पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर लेखन में अपनी चमक बिखेर रही हैं। काजोल आखिरी बार विशाल फुरिया की फिल्म 'मां' में नजर आई थीं।

काजोल ने अंबिका का किरदार निभाया था जो अपनी बेटी को बचाने के लिए राक्षसी शक्तियों से लड़ जाती है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल अब तक कई शानदार किताबें लिख चुकी हैं।

भक्ति के रंग में डूबी दिखीं रकुलप्रीत सिंह, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें और वीडियो

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रकुल ने मंगलवार (9 सितंबर) को कुछ ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। रकुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यहां उन्होंने दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसमें मुख्य रूप से भगवान शिव की ज्योतिर्लिंग की प्रतिमा है, जिसे विश्वनाथ या विश्वेश्वर के रूप में पूजा जाता है।

रकुल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। वह पारंपरिक लुक में हैं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहन रखा है, जिस पर फूलों की कढ़ाई है। गले में सफेद फूलों की माला है और चेहरे पर साफ श्रद्धा झलक रही है। उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है और हाथ जोड़कर खड़ी हैं। बैकग्राउंड की बात करें तो मंदिर की भव्यता रात की रोशनी में सोने की तरह चमक रही है। रकुल ने इस पोस्ट में तस्वीरों के अलावा वीडियो भी साझा किए।

वीडियो में मां गंगा आरती की झलक है। रकुल पूजा कर रही हैं। रकुल ने कैप्शन में लिखा, “काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और गंगा आरती का साक्षी बनकर धन्य महसूस कर रही हूं।” रकुल की आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ है, जो नवंबर में रिलीज होगी। इसमें रकुल के साथ अजय देवगन, तब्बू और जिमी शेरगिल भी हैं। रकुल ने साल 2024 में एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह