न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ की पीठ से निकाला गया ढाई इंच चाकू का टुकड़ा, अस्पताल पहुँचे सारा, इब्राहिम और करीना कपूर खान

सैफ की सर्जरी करने वाले न्यूरॉलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि एक्टर की पीठ से लगभग ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया है, जहां से स्पाइनल फ्लूइड लीक हो रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 2:49:53

सैफ की पीठ से निकाला गया ढाई इंच चाकू का टुकड़ा, अस्पताल पहुँचे सारा, इब्राहिम और करीना कपूर खान

सैफ अली खान के घर में आधी रात को हुए हमले के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ की सर्जरी करने वाले न्यूरॉलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि एक्टर की पीठ से लगभग ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया है, जहां से स्पाइनल फ्लूइड लीक हो रहा था। सर्जरी से इसे ठीक किया गया है। सैफ की ये सर्जरी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रीनिवास कुडवा की देखरेख में हुई है। सैफ अब खतरे से बाहर हैं।

सैफ अली खान ही मेडिकल कंडीशन पर लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बुलेटेन जारी किया। ऐसे में अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी और डॉक्टर नितिन डांगे ने मीडिया को जानकारी दी कि सैफ अली खान को छह चाकू के घाव लगे हैं, जिनमें से दो गहरे और गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चोटें विशेष रूप से गंभीर हैं और इस नुकसान को ठीक करने के लिए सर्जरी हो चुकी है। सैफ की न्यूरोसर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी दोनों हो चुकी हैं। सैफ को रात 3.30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया और उनकी सर्जरी लगभग ढाई घंटे चली है। बयान में आगे कहा गया कि अभिनेता की सर्जरी सफल हो चुकी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।

अस्पताल पहुँचे सारा, इब्राहिम और करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की खबर से परेशान होकर उनके बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अपने पिता से मिलने मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद लीलावती अस्पताल पहुंचे। इसके बाद सैफ की पत्नी करीना कपूर खान भी अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान इन तीनों ने मीडियाकर्मियों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, अभिनेता की टीम ने उन डॉक्टरों का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस सर्जरी को अंजाम दिया। अभिनेता की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, और डॉ. लीना जैन शामिल हैं।

इसके साथ ही टीम ने उन सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टीम की तरफ से कहा गया है कि हम सभी आप लोगों की प्रार्थना के लिए अपनी तरफ से आभार प्रकट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ