न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें ट्विंकल ने क्यों कहा कि उनकी मां डिंपल की जगह हेमा होनी चाहिए थीं, इस एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए लोग

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ट्विंकल ने अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 2:26:26

2 News : जानें ट्विंकल ने क्यों कहा कि उनकी मां डिंपल की जगह हेमा होनी चाहिए थीं, इस एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए लोग

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ट्विंकल ने अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया। हालांकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ज्यादा रास नहीं आई और वह इससे दूर हो गईं। इसके बाद ट्विंकल ने लेखन के क्षेत्र में कदम रखा। वह अब खुद को एक बेहतरीन राइटर के रूप में स्थापित कर चुकी हैं। उनकी किताबें काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा वह न्यूजपेपर्स में भी लिखती हैं। ट्विंकल ने हाल ही में गंदी सड़कों से लेकर वॉटर प्योरिफायर तक कई चीजों पर बात की।

साथ ही मजाक में इच्छा भी जाहिर की कि काश एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की जगह एक्ट्रेस हेमा मालिनी उनकी मां होतीं। उल्लेखनीय है कि ट्विंकल की मां डिंपल ने दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना के साथ शादी की थी। ‘काका’ के नाम से मशहूर राजेश का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने आर्टिकल में लिखा कि देश में शुद्ध पानी देने के लिए हेमा मालिनी से ज्यादा इंट्रेस्टेड कोई नहीं है। कई साल तक वाटर प्योरिफायर एंडोर्स करने के बाद वह गंगा के किनारे डांस परफॉर्म कर रही हैं ताकि नदियों को साफ रखने का मैसेज फैल सके। लेकिन क्या हमारे नागरिक उनकी अपील सुनेंगे, या फिर ये वही केस हो जाएगा कि आप एक घोड़े को पानी तक तो ले जा सकते हैं लेकिन पानी नहीं पिला सकते। हाल ही में मैं अपनी मां डिंपल से उन लोगों पर गुस्सा निकाल रही थीं जो सड़कों पर कचरा डालते हैं और गलियों के कोनों में पान की पीक से डिजाइन बना देते हैं।

जब मैं मां से शिकायत कर रही थीं कि हमारे देश में साफ सड़कें, पानी, हवा और यहां तक की सामान्य सद्भावना तक नहीं है, तो उन्होंने मुझसे कहा कि जितना इस वक्त मैं शोर कर रही हूं इस बार गणपति विसर्जन में भी उतना शोर नहीं था। इसके बाद मां ने फोन रख दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब मुझे लगा हो कि काश हेमा मालिनी मेरी मां होतीं। इससे न सिर्फ हम साफ पानी पर लंबी बात कर सकते बल्कि पूरी जिंदगी वॉटर प्योरिफायर भी फ्री मिलते।

twinkle khanna,actress twinkle khanna,writer twinkle khanna,dimple kapadia,Hema Malini,akshara singh,actress akshara singh,bhojpuri star akshara singh,azamgarh mahotsava

आजमगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन अक्षरा सिंह ने जैसे ही गाना शुरू किया...

आजमगढ़ महोत्सव के आखिरी दिन रविवार (22 सिंतबर) को भोजपुरी नाइट में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के बीच दर्शकों ने स्टेज पर चप्पल, जूते और पानी की बोतलें फेंकी। रात 9 बजे अक्षरा स्टेज पर पहुंचीं और 'बड़ा निक लागेला बलम जी के बोलिया'...सॉन्ग गाना शुरू किया। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में उमड़े लोग अनियंत्रित हो गए।

उन्होंने धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसके बाद बवाल मच गया। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए कई बार लाठियां भांजीं। अक्षरा ने भीड़ को शांत करने की अपील भी की, लेकिन लोग बैरिकेडिंग के पास और करीब आने के लिए उतावले थे। हंगामा के बाद अक्षरा स्टेज छोड़कर चली गईं। भीड़ को काबू करने में पुलिस को आधा घंटा लग गया।

बता दें कि घटना के समय मुख्य पंडाल पहले ही भर चुका था और आस-पास के गांवों के युवाओं की भीड़ वहां तेजी से बढ़ गई। आयोजकों ने लोगों से कई दफा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, लेकिन माहौल आउट ऑफ कंट्रोल होता गया। पुलिस ने अभी तक मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री