सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना ने करीब 6 साल तक बॉलीवुड में काम करने के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। मां-बाप की तरह ट्विंकल ने भी फिल्मी दुनिया को चुना। उन्होंने 1995 में आई फिल्म बरसात से इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में उनके हीरो धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल थे। बॉबी की भी यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। ऐसा नहीं है कि इसके बाद ट्विंकल की फिल्में हिट नहीं रही, लेकिन इसका क्रेडिट उनके बजाय साथी कलाकारों को ज्यादा मिला। वे आखिरी बार वर्ष 2001 में आई फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा में नजर आई थीं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक्टिंग छोड़ने की वजह क्या रही।














