न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की देशभक्ति वाली फिल्मों से चिढ़ती हैं ट्विंकल! अमिताभ ने इस फिल्म के लिए की अभिषेक की तारीफ

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (57) को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। फैंस के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है। अक्षय की फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 2:26:55

2 News : अक्षय की देशभक्ति वाली फिल्मों से चिढ़ती हैं ट्विंकल! अमिताभ ने इस फिल्म के लिए की अभिषेक की तारीफ

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (57) को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। फैंस के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है। अक्षय की फिल्में और उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चाओं में रहती है। अक्षय ने अब तक एक्शन से लेकर कॉमेडी और देशभक्ति से भरी तमाम फिल्में की हैं। साल 2015 से अक्षय ने ‘हॉलिडे’, ‘बेबी’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘गोल्ड’, ‘मिशन मंगल’ और ‘स्काई फोर्स’ जैसी कई देशभक्ति फिल्में की हैं। अक्षय हाल ही में रिपब्लिक टीवी के एक कॉन्क्लेव में पहुंचे।

वहां उन्होंने देश, स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के विषय पर आधारित बैक-टू-बैक फिल्मों का निर्माण और उनमें अभिनय करने के फैसले के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान अक्षय ने कहा कि जब से मैंने अपने खुद का प्रोडक्शन, केप ऑफ गुड फिल्म्स शुरू किया है, मैंने अपने देश पर बहुत सारी फिल्में बनाई हैं। हालांकि मेरी पत्नी मुझे चिढ़ाती भी हैं कि आप कितनी बार देश को बचाओगे। उल्लेखनीय है कि अक्षय और ट्विंकल की काफी मजबूत बोंडिंग है और वे दोनों अक्सर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते भी नजर आते हैं।

अक्षय की पिछली फिल्म इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ थी। इसमें सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार शुरुआत रही थी, लेकिन बाद में यह इस फॉर्म को कायम नहीं रख पाई। हालांकि अक्षय को इस फिल्म से जरूर कुछ राहत मिली। पिछले साल उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ फ्लॉप हो गई थी।

‘सिंघम अगेन’ हिट थी, लेकिन उसमें अक्षय के लीड रोल के बजाय कैमियो था। वैसे अक्षय की लोकप्रियता, फिटनेस और एक्टिवनेस को देखते हुए वे आज भी फिल्ममेकर्स के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। अक्षय जल्द ही अब पैन-इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू और प्रभास के साथ नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘केसरी 2’, ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ भी शामिल हैं।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,twinkle khanna,actress twinkle khanna,akshay twinkle,akshay patriotic films,sky force,amitabh bachchan,abhishek bachchan,amitabh abhishek,be happy movie

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ इस दिन होगी रिलीज, अमिताभ ने लिखा…

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ स्पेशल बोंडिंग शेयर करते हैं। वे अभिषेक की तारीफ और हौसला अफजाई करने का कोई मौका नहीं चूकते। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने में आया है। अभिषेक जल्द ही ‘बी हैप्पी’ फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। ये कहानी है शिव (अभिषेक) की, जो एक सिंगल फादर है और अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है।

अब इस फिल्म की तारीफ करने वालो में अमिताभ का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अभिषेक की परफॉर्मेंस पर गर्व जताते हुए खुशी जाहिर की है। अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “अभिषेक, एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह।” एक दूसरी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, “बेहद खूबसूरत कहानी…और अभिषेक, तुमने जिस तरह एक फिल्म से दूसरी फिल्म तक अपने किरदार को परिभाषित किया है, वो कमाल है। ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।”

उल्लेखनीय है कि ‘बी हैप्पी’ को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है और इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। इस डांस ड्रामा में अभिषेक के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी हैं। फिल्म 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी