न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल बोलीं, दाऊद ने मेरे से ज्यादा अच्छी डांसर्स को चुना होगा, रवीना ने इन सितारों पर किया कटाक्ष

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना (50) ने बरसों पहले एक्टिंग से दूरी बना ली थी और लिखने पर फोकस किया। उनकी किताबें बेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 8:14:35

2 News : ट्विंकल बोलीं, दाऊद ने मेरे से ज्यादा अच्छी डांसर्स को चुना होगा, रवीना ने इन सितारों पर किया कटाक्ष

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना (50) ने बरसों पहले एक्टिंग से दूरी बना ली थी और लिखने पर फोकस किया। उनकी किताबें बेस्ट सेलर हैं। उन्होंने अब बताया कि मीडिया खबरें किस तरह क्रिएट करता है। दाऊद के साथ उनका कैसा कनेक्शन रहा। ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे कॉलम में बताया कि मीडिया में खबरों को किस तरह से बुना जाता है। उन्होंने कोरोना वायरस फैलने की गलत जानकारी से लेकर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में फोगाट के मुस्कुराने की फर्जी खबरों का उल्लेख किया।

फिर उन्होंने खुद से जुड़ी उस घटना के बारे में भी लिखा। ट्विंकल ने लिखा, “मैंने एक टीवी न्यूज चैनल पर अपने नाम का टिकर देखा है, जिसमें कहा गया है कि मैंने दाऊद के लिए डांस किया है। गानों पर पागलों की तरह नाची हूं। मेरे बच्चे भी जानते हैं कि मेरी डांसिंग स्किल WWF मैच देखने के बराबर है। समाचार चैनलों को पता होना चाहिए था कि दाऊद ने मेरे से ज्यादा अच्छी डांसर्स को चुना होगा. लेकिन फर्जी खबरों की दुनिया ऐसी ही है।”

साल 2010 में अक्षय ने भी उन खबरों को झूठा बताया था, जिनमें कहा गया था कि ट्विंकल दुबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की होस्टिंग वाली पार्टियों में शामिल हुई थीं। ट्विंकल की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने जनवरी 2001 में अक्षय के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। शादी के कुछ साल बाद उन्होंने फिल्में छोड़ दीं।

twinkla khanna,actress twinkle khanna,fake news,Akshay Kumar,dawood ibrahim,dance party,writer twinkle khanna,raveena tandon,actresss raveena tandon

रवीना ने कहा, कुछ लोग खुद को मानते हैं ईमानदार या मुंहफट, दूसरों के प्रति हो जाते हैं असभ्य

रवीना टंडन 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस रही हैं। रवीना (49) बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में रवीना ने बताया कि कैसे कुछ लोग दूसरों के प्रति असभ्य हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे बहुत ईमानदार या मुंहफट हैं और ऐसा होना अच्छा है। रवीना का यह वीडियो 'रेडिट' पर वायरल हो गया है। वीडियो में रवीना कह रही हैं कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो असल में असभ्य होने और 'ओह, मैं बहुत ईमानदार हूं' का टैग अपने पास रखते हैं।

मैं इसे फेस पर कहूंगा या कहूंगी।' लेकिन नहीं, ईमानदारी और किसी अन्य व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उसके प्रति असभ्य व्यवहार करने के बीच एक सीमा होती है। यह एक ऐसी रेखा होती है, जिसे आप पार नहीं कर सकते हैं। कल, अगर तुम मेरे पास आओगे और पूछोगे कि यह ड्रेस कैसी है? मुझे यह कहने की जरूरत नहीं है, 'हे भगवान, यह बेकार है, लेकिन मैं बहुत ईमानदार हूं इसलिए मुझे जो सही लगा, मैंने वो कहा।'

उन्हें लगता है कि ऐसा कहना बहुत अच्छा है। अगर कोई मुझसे पूछे, तो मैं कहूंगी, 'सुनो, यह शायद तुम पर अच्छा नहीं लग रहा है। मैं ऐसा कुछ नहीं पहनूंगी, लेकिन तू देखले यार। तू खुश है, तेरेको अच्छा लग रहा है पहनने में, तो पहन ना बिंदास। कौन है बोलने वाला?'।’ वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस ने अनुमान लगाया कि रवीना शायद करीना कपूर खान, करण जौहर, सोनम कपूर या कंगना रनौत पर कटाक्ष कर रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष