न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब ट्विकल का बेटा छिपकर बना रहा था इस एक्ट्रेस का वीडियो, अब साउथ की इस रीमेक में दिखेंगे अक्षय

एक्ट्रेस शेफाली शाह (52) करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्हें फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 1:22:31

2 News : जब ट्विकल का बेटा छिपकर बना रहा था इस एक्ट्रेस का वीडियो, अब साउथ की इस रीमेक में दिखेंगे अक्षय

एक्ट्रेस शेफाली शाह (52) करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्हें फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। वह हाल ही एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना के शो ‘ट्वीक इंडिया’ में पहुंची थीं। इस दौरान ट्विंकल ने शेफाली से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। ट्विंकल ने शेफाली के साथ बातचीत में कहा कि एक बार हम दोनों गार्डन में बैठे बात कर रहे थे। तब आप बेहद उदास थीं क्योंकि आपको अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। आप बातचीत के दौरान बहुत रोने भी लगी थीं। ये सब तो ठीक था लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब झाड़ियों के पीछे से सरसराहट (हिलने) की आवाज आई।

दरअसल, वो मेरा बेटा आरव था, जो छिपकर आपका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तो कुछ लोगों का सेक्स टेप घूम रहा होता है...उसके पास एक सिसकने वाला टेप है। इस बात को सुनकर शेफाली ने कहा कि वो वीडियो अब रिलीज कर देना चाहिए, शायद अब मैं और अधिक पॉपुलर हो जाऊं। इसके बाद ट्विंकल ने वीडियो के बारे में कुछ नहीं बोला। वीडियो है भी या नहीं पता नहीं! शेफाली ने आगे बताया कि एक समय पर मुझे सिर्फ ‘मां’ के रोल ऑफर किए जाते थे। मैंने साल 2005 की फिल्म ‘वक्त’ में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया था, जबकि असल जिंदगी में मैं उनसे उम्र में छोटी थीं।

बाद में ‘दिल धड़कने दो’ में भी मैंने मां का रोल किया, लेकिन उसके बाद मैंने तय कर लिया कि अब ऐसे किरदार नहीं करूंगी। फिर वो भी मौका आया, जिसने सब बदल दिया। साल 2019 की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ ने शेफाली के करिअर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया और उन्हें वो पहचान दिलाई, जिसकी वो बरसों से हकदार थीं। शेफाली ने ‘सत्या’, मानसून वेडिंग, ‘डार्लिंग्स’, ‘वंस अगेन’, ‘जलसा’ सहित कई प्रोजेक्ट में भी शानदार काम किया है। दूसरी ओर, ट्विंकल की बात करें तो वह कई सालों पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं और अब एक राइटर के रूप में स्थापित हो गई हैं। वह इन दिनों काजोल के साथ मिलकर एक चैट शो भी होस्ट कर रही हैं, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आते हैं।

twinkle khanna,shefli shah,actress shefali shah,twinkle shefali,aarav kumar,venkatesh daggubati,sankranthiki vasthunam,Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने वेंकटेश दग्गुबाती की ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वास्तुनम' के रीमेक में दिखाई रुचि

अक्षय कुमार (58) बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं, जिससे अक्षय के फैंस हमेशा खुश रहते हैं। उन्हें किसी भी समय अपने प्रिय हीरो को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलता है। हाल ही में उनकी मूवी 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज हुई थी, जिसने बढ़िया बिजनेस किया। अब अक्षय की एक और फिल्म को लेकर खबर आ रही है। अक्षय की ये फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म की हिंदी रीमेक होगी। अक्षय पहले भी 'सरफिरा' और 'राउडी राठौड़' समेत कई साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक का हिस्सा रहे हैं।

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वास्तुनम' का हिंदी रीमेक बनाने की चर्चा है। एक सूत्र ने कहा कि अक्षय को ये फिल्म काफी पसंद आई है। उन्होंने इसे देखने के बाद हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। एक्शन-कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन अनिल रविपुडी ने किया था। यह इस साल 14 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 250 से 300 करोड़ रुपए कमाए।

फिल्म के रीमेक के लिए कास्टिंग प्रक्रिया पर काम चल रहा है। लीड एक्ट्रेस अभी तय नहीं हुई है। शूटिंग पहले ही शुरू हो जानी थी, लेकिन अक्षय की व्यस्तताओं के चलते देरी हो गई। अक्षय अगले साल फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'हैवान', 'फिर हेरा फेरी' और 'वेलकम टू द जंगल' भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह