न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब हर कोई ट्विंकल को मानने लगा था ऋषि की नाजायज बेटी, राहा को 18 की होने पर आलिया देंगी यह गिफ्ट

काजोल और ट्विंकल खन्ना का टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 1:03:04

2 News : जब हर कोई ट्विंकल को मानने लगा था ऋषि की नाजायज बेटी, राहा को 18 की होने पर आलिया देंगी यह गिफ्ट

काजोल और ट्विंकल खन्ना का टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर पिछले सप्ताह शुरू हुए शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और आमिर खान ने चमक बिखेरी थी। चारों कलाकारों ने जमकर खूब मस्ती की और फैंस को उनके बारे में कई दिलचस्प बातें जानने को मिलीं। गुरुवार (2 अक्टूबर) को टेलीकास्ट हुए इसके दूसरे एपिसोड में आलिया भट्ट और वरुण धवन पहुंचे। दोनों ने अपने फिल्मी करिअर, शादी और पैरेंटिंग को लेकर बात की। इस दौरान ट्विंकल ने आलिया को उनके दिवंगत ससुर ऋषि कपूर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं।

चारों कलाकारों ने ऋषि के साथ बिताए पलों को याद किया। इस दौरान वरुण ने साल 2012 में आई ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग का किस्सा शेयर किया, जो उनकी पहली फिल्म थी। वरुण ने कहा कि मुझे याद है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मेरा एक फुटबॉल सीक्वेंस था और ऋषि जी को हमारे बालों में लगे जेल से दिक्कत थी। वे बार-बार कहते थे, कि ये क्या है? तुम दोनों फुटबॉल खेल रहे हो, तुम्हारे बाल हिलने चाहिए। इस दौरान आलिया ने बताया कि जब वो रणबीर को डेट नहीं कर रही थी तब उन्होंने ऋषि संग 'कपूर एंड संस' में काम किया था। आलिया ने ये भी कहा कि उन्हें ऋषि की बहुत याद आती है।

ट्विंकल ने बातों-बातों में ऋषि से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैं आलिया के ससुरजी की वजह से लगभग कपूर बन गई थी। मेरे बर्थडे पर उन्होंने बहुत प्यार से ट्वीट करते हुए लिखा-“तुम जानती हो, जब तुम अपनी मां के पेट में थी तो मैं उनके लिए गाना गाया करता था।” तो हर किसी को लगा कि मैं उनकी नाजायज बेटी हूं। इस चीज के लिए वे ट्रॉल हो गए और उन्हें सफाई देने के साथ-साथ माफी भी मांगनी पड़ी। ट्विंकल की इस बात ने आलिया को चौंका दिया। तब ट्विंकल ने चुटकी लेते हुए आलिया से कहा कि मैं तुम्हारी ननद नहीं हूं, ये बस एक गलती थी।

twinkle khanna,actress twinkle khanna,rishi kapoor,kajol,twinkle rishi,dimple kapadia,rajesh khanna,alia bhatt,varun dhawan,raha kapoor,ranbir kapoor,mahesh bhatt,soni razdan

काजोल ने आलिया भट्ट से पूछा बेटी राहा कपूर को लेकर यह सवाल

शो के दौरान काजोल ने आलिया से कहा कि तुम अपनी बेटी को रोजाना ईमेल लिखती हो, कम से कम हमने तो यही सुना है। क्या तुम्हें यह आइडिया ‘कुछ कुछ होता है’ से मिला? क्या करण जौहर को इसका क्रेडिट जाता है? इस सवाल पर मुस्कुराते हुए आलिया ने कहा कि ज्यादा नहीं। मेरी दोस्त आरती या किसी और ने मुझे यह आइडिया दिया था। किसी ने मुझे बताया था कि किसी ने अपने बच्चे के लिए ऐसा किया है। और यह रोजाना नहीं, बल्कि हर महीने होता है।

यह तस्वीरों और छोटे-छोटे वन-लाइनर्स का एक मंथली कम्पाइलेशन है, जैसे-'तुम इसे बहुत लाइक करोगी!' मैं इसे राहा को तब गिफ्ट में देने की प्लानिंग कर रही हूं जब वह 18 साल की हो जाएगी...या शायद वह 13 या 14 साल की उम्र में ही इसकी डिमांड करने लगेगी। आलिया ने याद किया कि कैसे उनकी मां सोनी राजदान हमेशा उनसे कहती थीं कि माता-पिता छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं। आलिया ने शो में यह भी बताया कि कि जब पहली बार पिता महेश भट्ट को उनके और रणबीर के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी।

आलिया ने कहा कि मेरे पिता और मैंने एक बार हमारे रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। वह एकमात्र बार था, जब हमने प्यार के बारे में बात की थी। इस दौरान वे बहुत सहज थे। बिना किसी सवाल के उन्होंने मेरे फैसले का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर कपूर की शादी अप्रेल 2022 में हुई थी और उसी साल नवंबर में उन्होंने राहा का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश