न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिल्म को लेकर लड़ रहे थे अक्षय-विक्की, ट्विंकल ने बताई सच्चाई, 19 साल की उम्र में मां बन गई थीं ‘PK’ फेम एक्ट्रेस

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। ट्विंकल को फिल्मी दुनिया छोड़े कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 2:35:43

2 News : फिल्म को लेकर लड़ रहे थे अक्षय-विक्की, ट्विंकल ने बताई सच्चाई, 19 साल की उम्र में मां बन गई थीं ‘PK’ फेम एक्ट्रेस

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। ट्विंकल को फिल्मी दुनिया छोड़े कई साल हो गए हैं, लेकिन वह अपनी लेखनी की बदौलत लोगों के दिलों में बस गई हैं। ट्विंकल ने कुछ शानदार किताबें लिखी हैं, जिनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बहरहाल ट्विंकल ने हाल ही में अपने आर्टिकल में पाकिस्तान में घुसे आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बन रही बॉलीवुड फिल्म का उल्लेख किया।

जब ट्विंकल को पता चला कि फिल्म के लिए अक्षय और विक्की कौशल दोनों बहस कर रहे हैं तब उन्होंने तुरंत अपने पति को फोन घुमा दिया। ट्विंकल के टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे लेटेस्ट कॉलम में उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह से वह भी परेशान हो जाती हैं। कई बार सच-झूठ का पता लगाना मुश्किल होता है। ट्विंकल ने खुलासा करते हुए लिखा कि जब मुझे पता चला कि अक्षय, विक्की के साथ फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लड़ रहे हैं, तब मैंने अक्षय को तुरंत फोन किया।

मैंने अपने पति से सवाल किया कि तुम विक्की के साथ बहस कर रहे हों, जवाब में अक्षय ने कहा कि ये बिल्कुल झूठ है ऐसा कुछ भी नहीं है। तब मुझे यकीन हुआ। ट्विंकल ने सवाल उठाया कि सच्चाई का लिटमस टेस्ट क्या होगा। मैं पनीर को आयोडीन सॉल्यूशन से टेस्ट कर सकती हूं, लेकिन सच्चाई का लिटमस टेस्ट क्या है? मुझे कई ट्वीट्स मिलते हैं और मैं घर के आदमी को फोन करती हूं और बहस शुरू कर देती हूं।

बताते चलें कि निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा उस समय की थी जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। पोस्टर में एक महिला सैनिक को एक हाथ में राइफल पकड़े हुए और माथे पर सिंदूर लगाते हुए दिखाया गया है। इसके बाद बॉलीवुड की खूब आलोचना की गई थी बाद में टीम ने जनता से माफी भी मांगी।

twinkle khanna,writer twinkle khanna,actress twinkle khanna,Akshay Kumar,vicky kaushal,operation sindoor movie,rukhsar rehman,actress rukhsar rehman,pk movie

कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रुखसार रहमान ने शेयर किया जिंदगी का अनुभव

‘पीके, ‘सरकार’, ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रुखसार रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। रुखसार ने फिल्मों के साथ-साथ डेली सोप में भी काम किया है। रुखसार ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर की हैं। रुखसार ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बातचीत में कहा कि जब मैं सिर्फ 17 साल की थीं, तब मैंने दीपक आनंद की फिल्म ‘याद रखेगी दुनिया’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘इंतेहा’ में ऋषि कपूर संग काम किया।

मेरे माता-पिता ने मुझे जबरन अभिनय छोड़ने के लिए मजबूर किया और मेरी शादी करवा दी। फिर 19 साल की उम्र में मैंने बेटी आयशा को जन्म दिया। आयशा के साथ मुझे अपना नया उद्देश्य मिला। मैं एक अच्छी पत्नी बनने की कोशिश कर रही थी, लेकिन समय के साथ दरारें दिखने लगीं और शादी टूट गई। एक रात मैंने जितना हो सका उतना सामान पैक किया और निकल पड़ी। मेरी बेटी सिर्फ 8 महीने की थी, सो रही थी, इस बात से अनजान कि हमारी लाइफ बदलने वाली है।

मैं खुद से पूछती रही कि क्या मैं सही काम कर रही हूं, लेकिन मुझे पता था कि मैंने सब कुछ करने की कोशिश की है। जब मेरे पिता ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने कोई सवाल नहीं पूछा-बस इतना कहा कि तुम ठीक हो जाओगी। इसके बाद मैंने होमटाउन रामपुर में एक गारमेंट बुटीक खोला, ताकि आजीविका चला सकूं। हालांकि मेरे अंदर की अदाकारा हमेशा इंडस्ट्री में वापस आने की चाहत रखती थी और मैंने ऐसा किया भी। साल 2005 में लगभग एक दशक से ज्यादा समय तक दूर रहने के बाद, मैंने शुरू से सब शुरुआत की…छोटे रोल, ऑडिशन, रिजेक्शन।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी