टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया, जिन्होंने देवों के देव ‘महादेव’ सीरियल में देवी पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई, अब अपनी निजी जिंदगी के एक खास पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। सोनारिका ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की कि वह और उनके पति विकास पराशर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
सोनारिका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत और भावनात्मक तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह सफेद लेस गाउन पहने हुए नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके चेहरे की मुस्कान और दोनों के बीच की केमिस्ट्री इस नए जीवन अध्याय की खुशी को साफ बयां कर रही है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "हमारा अब तक का सबसे बड़ा सफर", जिसे पढ़ते ही फैंस ने बधाईयों की बाढ़ ला दी।














