बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) विनर और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बिग बॉस 15 हाउस में दोनों ने एक-दूसरे को लेकर अपने प्यार का इजहार किया था, तभी से इनके फैन बेसब्री से इनकी शादी (Karan Kundrra Tejasswi Prakash Wedding) का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेजस्वी, करण कुंद्रा के साथ नजर आईं। लेकिन, इस दौरान उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। तेजस्वी को देखने के बाद कई यूजर्स ने तो ये सवाल तक कर डाला कि उन्होंने करण कुंद्रा से शादी कब की?














