न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC : 'सुंदर' की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती

मीडिया की खबरों के मुताबिक, मयूर को करीब दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 2:22:02

TMKOC : 'सुंदर' की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र समेत देश भर में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। हर दिन कोरोना के फिर से हजारों पॉजिटिव केस सामने आने लगे हैं। लॉकडाउन में काफी समय तक शूटिंग बंद रही। इन दिनों टीवी से लेकर बड़े पर्दे की कई फिल्मों की शूटिंग तेजी से की जा रही है। शूटिंग के दौरान कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इसकी चपेट में आने लगे हैं। हाल ही में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रसिद्ध कैरेक्टर सुंदर का किरदार निभाने वाले मयूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, मयूर को करीब दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बता दे, पिछले दिनों रणबीर कपूर , संजय लीला भंसाली शूटिंग के दौरान ही कोरोना पॉजीटिव हो गए थे। अब टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सुंदर इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। बता दे, तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का तो इस सीरियल के कई कैरेक्टर बदल गए हैं। सबसे ज्यादा दर्शक दयाबेन उर्फ दिशा वकानी को मिस कर रहे हैं। 4 साल बाद बीत जाने के बाद भी दर्शक दयाबेन के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15 हजार 817 नए मामले सामने आए। लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दीराज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22 लाख 82 हजार 191 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 56 नई मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 52 हजार 723 तक पहुंच गई।

राज्य में पिछली बार पिछले साल 2 अक्टूबर को 15 हजार से अधिक मामले आए थे, जिसके बाद नए मामलों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन पिछले महीने मामलों में तेज उछाल आया। राज्य में बुधवार और बृहस्पतिवार को 13 हजार 659 और 14 हजार 317 मामले सामने आए। शुक्रवार को अस्पतालों से 11 हजार 344 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 21 लाख 17 हजार 744 हो गई। राज्य में 1 लाख 10 हजार 485 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में पुणे शहर में सबसे अधिक 1 हजार 845 नए मामले सामने आए, इसके बाद नागपुर में 1 हजार 729 और मुंबई में 1 हजार 647 मामले आए।

महाराष्‍ट्र समेत देश के कई राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर पाबंदियों की वापसी करा दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर के साथ परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया है। यही नहीं पुणे जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। पुणे जिला प्रशासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले में 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं होटल रेस्‍तरां को भी देर तक नहीं खोलने का निर्देश दिया गया है। एनएसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया कि नागपुर के बाद अब परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। पिछले महीने अमरावती जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर