डांसिंग रियलिटी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' एक बार फिर से टीवी की दुनिया में धमाकेदार दस्तक देने को तैयार है। शो के ऑन एयर होने से पहले ही नन्हे डांसर्स फैंस के दिलों को जीत रहे हैं। अब शो के ऐसे अद्भुत डांसर का वीडियो सामने आया है, जिसका जज्बा और हुनर देखकर पूरे देश को इस मासूम बच्चे पर गर्व होगा।
दरअसल, शो की जज मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बच्चे का ऑडिशन क्लिप शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजस्थान के मकराना के रहने वाले नन्हे अहमद राजा के दोनों हाथ नहीं हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी। वे दोनों हाथ न होने के बावजूद भी शानदार डांस करते हैं। अहमद की जिंदादिली और डांस के लिए लगन देखकर जजेस की आंखें भी नम हो गईं














