टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार को दर्शक काफी प्यार करते हैं। इन्हीं किरदारों में एक है 'सानू' का किरदार, जिसकी भूमिका पलक सिधवानी निभाती नजर आती हैं। पलक सिधवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। पलक आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इस बार भी पलक द्वारा शेयर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, पलक इन दिनों गोवा में हैं और वहां जमकर छुट्टियां मना रही हैं। मंगलवार को पलक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें गोवा से शेयर की हैं, जिसमें वह ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।














