न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कांची सिंह हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

एक्ट्रेस कांची सिंह (Kanchi Singh) को भी कोरोना हो गया है। कांची ने कोरोना होने की खबर खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Apr 2021 9:09:08

 ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कांची सिंह हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना पेशेंट्स पाए गए है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी कोरोना के चंगुल से खुद को बचा नहीं पाई है। हर दिन होने वाले डेली सोप के शूटिंग में कई सारे एक्टर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस कांची सिंह (Kanchi Singh) को भी कोरोना हो गया है। कांची ने कोरोना होने की खबर खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

कांची सिंह ने फैंस को जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'दुर्भाग्य से मेरा कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और घर से बाहर मत निकलना। हम सभी घर के अंदर रहकर इस वायरस से लड़ें। लव, कांची।'

आपको बता दे, हाल ही में मोनालिसा (Monalisa) और ‘अनुपमां (Anupamaa)’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगूली कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। तारक मेहता फेम मंदार चांदवालकर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘जेठालाल’ यानी एक्टर दिलीप जोशी ने कोरोना वैक्सीन लगाई है। गुरुवार 1 अप्रैल को दिलीप जोशी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।

बता दे, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। बिग बी ने ट्वीट कर अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की है। अमिताभ बच्चन से पहले मलाइका अरोड़ा, सलमान खान, संजय दत्त, कमल हासन, नागार्जुन, रोहित शेट्टी, नीना गुप्ता, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जीतेन्द्र, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है।

महाराष्‍ट्र में बेकाबू कोरोना, मिले 47 हजार से ज्यादा मरीज

देश की इस दूसरी लहर में सबसे ज्यादा योगदान महाराष्‍ट्र का है, जिसकी रोजाना सामने आने वाले कुल मामलों में हिस्‍सेदारी 54% है। शुक्रवार को 47,913 नए मरीज मिले। 24,126 मरीज ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 29.04 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.57 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,379 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 3.90 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 8,948 नए कोरोना मरीज मिले। कोरोना के बेकाबू होते हालातों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार रात 8:30 बजे लोगों को संबोधित किया। उन्होंने हालात की गंभीरता बताई, लेकिन राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मार्च के बाद से स्थिति भयावह हो गई है। राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। उद्धव ने कहा, 'लॉकडाउन कोई हल नहीं है, लेकिन वैक्सीनेशन के बावजूद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मैं आज लॉकडाउन नहीं लगा रहा हूं लेकिन इसकी ओर इशारा कर रहा हूं। अगर अगले दो-तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरी तो कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।'

उद्धव ने कहा, 'लोग लापरवाह हो गए हैं। महाराष्ट्र में शादियों में ज्यादा भीड़ हो रही है। कोरोना हमारी परीक्षा ले रहा है। हमारे पास पर्याप्त सुविधाएं हैं, लेकिन इसी तरह मरीज बढ़े तो ये कम पड़ने लगेंगी। हम सभी सुविधाएं बढ़ा लेंगे, लेकिन डॉक्टर और नर्स कहां से लाएंगे। यही सबसे बड़ी चिंता है। कई डॉक्टर और नर्स संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद भी इसका असर रहता है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो अगले 15-20 दिन के बाद हम हालात संभाल नहीं पाएंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर