न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC के जेठालाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, फैंस से कही ये बात

गुरुवार 1 अप्रैल को दिलीप जोशी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इस बात के बारें में जानकारी देते हुए दिलीप जोशी ने अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 11:09:27

TMKOC के जेठालाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, फैंस से कही ये बात

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना पेशेंट्स पाए गए है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी कोरोना के चंगुल से खुद को बचा नहीं पाई है। हर दिन होने वाले डेली सोप के शूटिंग में कई सारे एक्टर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आज अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को कोरोना हुआ है। वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘जेठालाल’ यानी एक्टर दिलीप जोशी ने कोरोना वैक्सीन लगाई है। गुरुवार 1 अप्रैल को दिलीप जोशी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इस बात के बारें में जानकारी देते हुए दिलीप जोशी ने अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जेठालाल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'असली मजा सब के साथ आता है। मेरी पत्नी और मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अगर आप भी कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए क्वालिफाई हैं, तो जरूर वैक्सीनेशन करवा लें।' होली स्पिरिट अस्पताल का खास शुक्रिया जिन्होंने वैक्सीनेशन का अनुभव हमारे लिए सुखद बनाया।' आपको बता दे दिलीप जोशी ने सरकारी अस्पताल के मुफ्त वैक्सीन के बजाए भीड़ को दूर रखने के लिए पैसे देकर प्राइवेट अस्पताल वैक्सीन लगवाना पसंद किया।

आपको बता दे, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। बिग बी ने ट्वीट कर अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की है। आपको बता दे, पिछले साल अमिताभ, अभिषेक, उनकी बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जबकि अमिताभ और अभिषेक पहले अस्पताल में भर्ती थे, बाद में ऐश्वर्या और बेटी को भी भर्ती होना पड़ा। अभिषेक को ठीक होने में लगभग एक महीना लगा था। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया है कि अभिषेक बच्चन के अलावा उनके परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस संग अपनी सेहत की जानकारी भी शेयर की है। एक्टर ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का उनकी सेहत पर कोई भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है और वह पूरी तरह से ठीक हैं।

बता दे, मल्लिका अरोड़ा, सलमान खान, संजय दत्त, कमल हासन, नागार्जुन, रोहित शेट्टी, नीना गुप्ता, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जीतेन्द्र, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है।

महाराष्ट्र में मिले 47827 नए मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Maharashtra Coronavirus updates) का कहर जारी है। महाराष्ट्र में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को यहां 47827 नए संक्रमित मिले। यह किसी भी राज्य में एक दिन में आया संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, 202 मरीजों की मौत भी हुई। कोरोना के बेकाबू होते हालातों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रात 8:30 बजे लोगों को संबोधित किया। उन्होंने हालात की गंभीरता बताई, लेकिन राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मार्च के बाद से स्थिति भयावह हो गई है। राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। उद्धव ने आगे कहा, 'लॉकडाउन कोई हल नहीं है, लेकिन वैक्सीनेशन के बावजूद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मैं आज लॉकडाउन नहीं लगा रहा हूं लेकिन इसकी ओर इशारा कर रहा हूं। अगर अगले दो-तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरी तो कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका