छोटे पर्दे का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हर किरदार की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन 'बबीता जी' की बात ही अलग। इस किरदार को निभा रही हैं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता जो किसी न किसी वजह से इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सोफे पर थककर लेटी हुई हैं और आंख मारती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मुनमुन ने बताया कि ये फोटोज तब ली गई हैं जब वो shenanigans के शूट के बाद थककर लेटी हुई थीं।
मुनमुन दत्ता के फैंस को उनका आंख मारने के अंदाज पर फिदा हो गए है। यही कारण है कि उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इसके साथ ही कई लोग मुनमुन के साथ 'टप्पू' एक्टर राज अनादकट की लिंकअप की फैल रही ख़बरों के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं।














