न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस के हत्थे चढ़ा 'तारक मेहता...' फेम एक्टर, कर्ज चुकाने के लिए बना चेन स्नैचर

क्रिकेट बेटिंग की लत के चलते लाखों रुपए हारने के बाद एक्टर ने उधार चुकाने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया और एक्टर से चोर बन गया, जिसके बाद खाली सड़कों पर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग शुरू कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Apr 2021 11:05:40

पुलिस के हत्थे चढ़ा 'तारक मेहता...' फेम एक्टर, कर्ज चुकाने के लिए बना चेन स्नैचर

टीवी जगत के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' से जुड़ी एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आई है। शो में काम कर चुका एक एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस एक्टर का नाम मिराज है और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी काम किया है। शख्स को चेन स्नैचिंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, क्रिकेट बेटिंग की लत के चलते लाखों रुपए हारने के बाद एक्टर ने उधार चुकाने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया और एक्टर से चोर बन गया, जिसके बाद खाली सड़कों पर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग शुरू कर दी।

taarak mehta ka ooltah chashmah,actor,chain snatcher,hindi news,tv news,tv gossips,entertainment

एक मुखबिर से मिली सूचना के बाद रांदेर पुलिस ने रांदेर भेसान चौराहे के पास एरिया कोर्डन करके मिराज वल्लभदास कापड़ी और वैभव बाबू जादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सुनसान सड़कों पर महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से चेन छीनकर भाग निकलते थे। पकड़े जाने के बाद दोनों ने अपने पर लगे आरोपों को कुबूल भी कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस ने 3 सोने की चेन, 2 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है। दोनों के पास से 2 लाख 54 हजार की कीमत का माल बरामद किया गया है। आरोपी वैभव और मिराज जूनागढ़ के रहने वाले हैं। वैभव और मिराज पर महिधरपुरा, उधना और रांदेर पुलिस थानों में मामले भी दर्ज हैं। आरोपियों ने खुद पर लगे आरोप कुबूल करते हुए बताया कि सट्टे में 25 से 30 लाख हारने के चलते उनके ऊपर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने ये रास्ता चुना।

कई सीरियल में कर चुका है काम

आरोपी मिराज ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा, थपकी, संयुक्ता, मेरे अंगने में जैसे सीरियल में काम किया है। जूनागढ़ का ही मूल निवासी मिराज मुंबई में टीवी कलाकार है। वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा समेत कुछ टीवी सीरीयल में छोटी बड़ी भूमिकाएं अदा कर चुका है। वहीं फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी काम करता है। मिराज कापड़ी मुंबई के अंधेरी में स्थित महाडा का निवासी है, वह एक स्ट्रगलिंग एक्टर है, अब तक वह कई टीवी सीरियल्स में विभिन्न भूमिकाएं अदा कर चुका है। लेकिन सट्टे की लत लगने के बाद उसने अपना भविष्य खराब कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका