टीवी की एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुखियों में रहती है। निया अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा ही अपने चाहने वालों को सरप्राइज करती रहती है। ऐसे में निया शर्मा ने हाल ही में अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो के कैप्शन में निया ने यह जानकारी दी है कि अब इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। उन्होंने लिखा है, 'रेबिलिंग मेरे 6 मिलियन पूरे होने पर #rebelchallenge' इसके साथ उन्होंने एक आंख मारने वाला इमोटिकॉन भी शेयर किया है। इस वीडियो में निया शर्मा का काफी जबर्दस्त डांस नजर आ रहा है। वह कोरियोग्राफर के साथ उन्हें टक्कर देते हुए थिरक रही हैं। उनका डांस लोगों को शकीरा की याद दिला रहा है। इस डांस वीडियो में निया की फुर्ती देखते ही बन रही है।
इस वीडियो में निया रेड कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक शॉट्स में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी खुली लंबी जुल्फें लुक को परफेक्ट बना रही हैं। उनका ये हॉट अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है














