एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धार्थ के अचानक निधन से उनके फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स समेत हर कोई सदमे में है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद टीवी और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके घर पहुंचीं। सितारों ने सिद्धार्थ के परिवार से मुलाकात की और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा भी सिद्धार्थ के घर पहुंचे और उनकी मां से मिले। जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें एक फोटोग्राफर ‘गरीब’ कह रहा है क्योंकि वह सियाज गाड़ी से आए हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए करणवीर ने नाराजगी जाहिर की है।














