चिंकी-मिंकी यानी सुरभि-समृद्धि अपनी फोटो और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ जुड़ी रहती है। एक्टिंग के साथ-साथ चिंकी-मिंकी का डांस भी लाजवाब है। दोनों बहने अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में चिंकी-मिंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस डांस में चिंकी-मिंकी और आदिल की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है।














