स्टार प्लस का नंबर वन सीरियल अनुपमा के प्रमुख एक्टर रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के संक्रमित होने के बाद अब सीरियल में राखी दवेका किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तस्नीम नेरुरकर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'मुझे यह हर किसी को सूचित करना है कि मैं कुछ दिन पहले कोरोना के चपेट में आ चुकी हूं। हालांकि, मैं इस बीमारी से अपने पूरे निर्धार के साथ लड़ने जा रही हूं और मुझे यकीन है कि मैं इस अनुभव के बाद एक मजबूत इंसान के रूप में सामने आऊंगी। फिलहाल मैं क्वारंटीन में हूं। मैं हर उस व्यक्ति से अनुरोध ये करना चाहती हूं कि जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये थे वो खुद का कोरोना टेस्ट करवाए।'














