‘बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT)’ से बाहर आने के बाद से उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। हालाकि, कई बार उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से अक्सर ट्रोल होती रहती हैं, लेकिन इस सबसे बेपरवाह उर्फी हमेशा ही नए-नए अंदाज में अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में वह एक बार फिर वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, यहां उन्होंने जो जलवा दिखाया, उसके बाद फिर ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी का बोल्ड लुक देख फैंस काफी हैरान हैं।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) को अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ओपन जैकेट के साथ ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहना हुआ था। उर्फी का ये वीडियो देख यूजर्स गुस्से से लाल हो गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।














