‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान एक दूसरे को दिल दे चुके राकेश बापट (Rakesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) आज वेलेंटाइन डे एक-दूसरे के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं। शमिता ने इंस्टाग्राम पर राकेश के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि दोनों साथ में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शमिता सफेद रंग की ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं। वीडियो में दोनों साथ में पॉपुलर डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। शमिता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मेरे वेलेंटाइन राकेश बापट टाइम पर आए। आप मेरा खूबसूरत एहसास हैं। मेरी इंस्टा फैमिली को वेलेंटाइन डे मुबारक हो।'














