उर्फी जावेद (Urfi Javed) पने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हालाकि, अक्सर अपने कपड़ों की वजह से उर्फी ट्रोल होती रहती है। अब एक बार फिर उर्फी ने एक ऐसी ड्रेस पहन ली, जिसके चर्चे हर जगह छाए हुए हैं और वो फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों को उनकी ड्रेस ही समझ नहीं आ रही है। उर्फी को रविवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया। उन्होंने काले रंग की अजीबो गरीब ड्रेस पहने हुई थी और उसके ऊपर से एक ग्रे कलर का कोट पहना हुआ था। ड्रेस को लेकर उर्फी एक बार फिर ट्रोल होने लगी है। एक यूजर ने लिखा- बेचारी के पास कपड़े और काम दोनों नहीं हैं।














