उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर अपने ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस ने अलग दिखने के चक्कर में ऐसा आउटफिट कैरी किया शायद ही किसी ने सोचा हो कि फैशन का ऐसा हाल भी हो सकता है। दरअसल, हाल ही एमें सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी कार से निकलती नजर आ रही हैं। वीडियो में जैसे ही वे कार से निकलीं नहीं कि पैप्स ने उन्हें घेर लिया और एक्ट्रेस का एक और यूनिक लुक सामने आया। इस नए लुक में तो उनकी ड्रेस सिर्फ फटी ही नहीं है बल्कि लटकी हुई भी नजर आ रही है। उर्फी का ये अतरंगी अंदाज देख कर तो देखने वाले लोग देखते ही रह जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोनी टेल बनाई हुई है और मिनिमल मेकअप किया हुआ है।














