बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) से चर्चा में आई एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार उर्फी जावेद का प्री बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पार्टी में उर्फी ने एक्ट्रेस राखी सावंत को भी बुलाया था। उर्फी और राखी की जोड़ी ने लेट नाइट पार्टी में जमकर एन्जॉय किया। जश्न की वीडियो और फोटोज सोशल पर राखी ने शेयर किए हैं,जिसमें दोनों धमाल मचाती नजर आ रहीं हैं।














